LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News: सीवान में चाय की दुकान पर चली गोली, कैफ पिस्टल कर रहा था साफ ट्रिगर दबी और दोस्त को हीं लग गई गोली

Bihar Crime News:  सीवान में चाय की दुकान पर चली गोली,  कैफ

Siwan:- जिला में एक व्यक्ति  ग़ोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना गुरुवार की  देर रात का है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओभर ब्रिज के नीचे हनुमान चाय दुकान पर  मो. कैफ, रुस्तम अली एव ,साहिल मियां ये  तीनो चाय पीने गए थे , तभी मो. कैफ  पिस्टल निकाल कर वहीं पर उसकी सफाई करने लगा. जिसके बाद पिस्टल से अचानक फायरिंग हो गई और बगल में बैठे कैफ के दोस्त रुस्तम मियां के पैर में लग गयी.  ग़ोली लगते ही वहाँ पर भगदड़ मच गई.

 मो. कैफ एवं साहिल ने घायल रुस्तम मिया को इलाज के लिए  सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहाँ प्रथम उपचार के बाद डॉक्टरों ने रुस्तम मियां को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया है.

 वही घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है. वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि अक्सर हनुमान चाय दुकान पर शाम होते ही अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है.  ओवरब्रिज के नीचे होने के कारण वहां प्रशासन ध्यान नही दे पाती है. घायल की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव निवासी अलाउद्दीन मियां का पुत्र रुस्तम अली के रूप में हुई है. 

ग़ोली लगने से घायल होने के मामले में सीवान एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मो. कैफ पिस्टल की सफाई कर रहा था तभी पिस्टल से फायर होकर रुस्तम को गोली लगी है. मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. साहिल मियां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- परवेज महमूद