LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के बेटे कन्हैया प्रसाद को नियमित जमानत देकर रिहा करने का आदेश

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के बेट

पटना हाइकोर्ट ने बालू के अवैध कारोबार और उसके सिंडिकेट में अभियुक्त बनाए गए जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ के पुत्र कन्हैया प्रसाद को नियमित जमानत पर रिहा करने का निर्देश प्रवर्तन निदेशालय  के स्पेशल कोर्ट को दिया है. कन्हैया प्रसाद पिछले 9 माह से इस मामले में जेल में बंद थे. 

जस्टिस डॉक्टर अंशुमान ने कन्हैया प्रसाद द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद  यह निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता पिछले 9 माह से जेल में बंद है. 

Diarch GO

इस मामले में  जांच एजेंसी ने जांच के बाद आरोप पत्र भी समर्पित कर दिया है. आरोपपत्र में  कुल 56 गवाह है, जिनकी गवाही में काफी समय लग सकता है।जबकि इस मामले में अधिकतम सात वर्ष की सजा हो सकती है. 

ऐसी स्थिति में अभियुक्त को नियमित जमानत पर रिहा  किया  जा रहा है. बता दें कि कन्हैया प्रसाद के पिता राधा चरण सेठ जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद हैं.

NSIT
Nsmch

कन्हैया प्रसाद पर बालू के अवैध सिंडिकेट में आदित्य मल्टी कॉम प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के साथ कारोबार करने का आरोप है,जिसमें  इनकी भी हिस्सेदारी है.

 प्रवर्तन निदेशालय में इस मामले में अन्य लोगों के अलावा कन्हैया प्रसाद इनके पिता और भाई पर भी प्राथमिक दर्ज कर पूछताछ किया था.  पूछताछ में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर इन लोगों को जेल भेजा गया था.