LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप को किया गिरफ्तार

महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने आरजी

KOLKATTA : महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सीबीआई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डा. संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप घोष की यह गिरफ्तारी मेडिकल कॉलेज में हुए भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। 

बता दें कि संदीप घोष से सीबीआई लगातार कई दिनों तक पूछताछ कर रही थी। वह अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी मामले में एजेंसी के रडार पर थे। पहले ही उनके और अन्य संस्थाओं के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी थी। सीबीआई ने यह जांच अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली की शिकायतों के बाद शुरू की। उन्होंने घोष के प्रिंसिपल के रूप में कार्यकाल के दौरान लावारिस शवों की तस्करी, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद जैसे वित्तीय कदाचार के आरोप लगाए थे

दो बार हो चुका है पॉलीग्राफ टेस्ट

सीबीआई की एफआईआर में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 420 और धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है. संदीप घोष से पूछताछ को 15 से अधिक दिन हो चुके हैं।

9 अगस्त की सुबह एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की जांच के सिलसिले में भी उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा उनके खिलाफ करप्शन का केस भी दर्ज किया गया है। सीबीआई इस केस से जुड़े तमाम सच जानने के लिए संदीप का दो बार पॉलीग्राफ टेस्ट भी कर चुकी है। उनके अलावा 6 अन्य लोगों का भी टेस्ट हो चुका है।

NSIT
Nsmch