LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

टीएमसी की रैली से पहले हुगली में फटा देसी बम, एक बच्चे की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

टीएमसी की रैली से पहले हुगली में फटा देसी बम, एक बच्चे की मौ

पश्चिम बंगाल में हिंसामुक्त चुनाव कराना चुनाव आयोग के लिए हमेशा से चुनौती रहा है.  निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराने का ऐलान किया था, तब इसकी विपक्षी दलों ने आलोचना की. टीएमसी ने आयोग पर पक्षपात का आरोप लगा दिया. पहले चरण में हिंसा की खबरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बंगाल में चुनाव आयोग की अग्निपरीक्षा होना बाकी है. वहीं . टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की एक चुनावी रैली के पहले  हुगली जिले के पांडुआ इलाके में सोमवार को एक देसी बम में धमाके में एक बच्चे की मौत हो गई और दो घायल हो गए. बच्चे उस बम को गेंद समझकर खेल रहे थे, तभी वह फट गया. घायलों में से एक ने कथित तौर पर अपना दाहिना हाथ खो दिया है.

अभिषेक बनर्जी की सोमवार को पांडुआ में सभा है और उनकी सभा स्थल से कुछ ही दूरी पर यह भयानक घटना घटी. इस धमाके में घायल दोनों बच्चों की पहचान रूपम वल्लभ और सौरभ चौधरी के रूप में हुई है. इन सभी की उम्र 11 से 13 साल के बीच है. इन दोनों का चुंचुरा इमामबाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पांडुआ के तिन्ना इलाके में एक तालाब से स्थानीय निवासियों ने अचानक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी. लोग फिर भागकर तालाब के किनारे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. तीन में से दो बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि एक बच्चे की मौत हो चुकी है.