LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

चुनाव से पहले बीजेपी की एक सीट पर जीत हो गई पक्की, खजुराहो में सपा प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

चुनाव से पहले बीजेपी की एक सीट पर जीत हो गई पक्की, खजुराहो म

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग से पहले ही बीजेपी की एक सीट पर जीत पक्की हो गई है। मध्य प्रदेश के खजुराहो सीट से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाई गई मीरा यादव के नामांकन को रद्द कर दिया गया है। फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने नामांकन निरस्त किया। अब इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार के सामने कोई बड़ी पार्टी का उम्मीदवार नहीं है। सिर्फ कुछ  निर्दलीय प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। 

गठबंधन में सपा के खाते में गई थी सीट

बता दें कि गठबंधन के चलते कांग्रेस ने यह सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दी थी, इस कारण यहां किसी प्रत्याशी को नहीं उतारा गया था। अगर, मीरा यादव का नामांकन निरस्त होता है तो बड़ी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी भाजपा के वीडी शर्मा के सामने नहीं होगा। हालांकि, सभा के अलावा करीब 15 अन्य प्रत्याशियों ने खजुराहो सीट से नामांकन दाखिल किया है।  

लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है. समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास की यह बड़ी घटना है। 

सपा ने बदल दिया था प्रत्याशी

मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने चार दिन पहले डॉक्टर मनोज यादव को मैदान में उतारा था. डॉ मनोज यादव को टिकट दिए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट बदल दिया. इसके बाद यहां से मीरा दीपक यादव को मैदान में उतरा गया.

NSIT
Nsmch

डॉ मनोज यादव को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. मीरा यादव पूर्व विधायक रह चुकी हैं, जबकि उनके पति तीन बार विधायक रहे हैं. जब नामांकन की जांच पड़ताल हुई तो हस्ताक्षर नहीं होने की वजह से मीरा दीपक यादव का पर्चा निरस्त कर दिया गया है।