LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

रक्षाबंधन के पहले महिलाओं को इस सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब आधे दाम पर मिलेगा गैस सिलेंडर

रक्षाबंधन के पहले महिलाओं को इस सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब

DESK: केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। बजट पेश होने के बाद भी घरेलु गैस सिलेंडर के दामों में राहत नहीं दी गई है। सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए। हालांकि भारत का एक राज्य ऐसा है जहां अब गैस सिलेंडर महिलाओं को मात्र 450 में गैस सिलेंडर मिलेगा। हम बात कर रहे मध्य प्रदेश की। जहां की सरकार ने 'लाडली बहनों' को रक्षाबंधन के पहले बड़ा तोहफा दिया है। 

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने 'लाडली बहनों' को बड़ा तोहफा दिया है। 'लाडली बहना' योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। अभी मध्य प्रदेश गैस सिलेंडर 848 रुपए का है, इस लिहाज से करीब आधी कीमत ही उन्हें चुकानी होगी। वहीं प्रति सिलेंडर 399 रुपए का खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी सूचना दी। 

Diarch GO

उन्होंने कहा, 'लाडली बहना योजना के तहत हमने फैसला किया है कि इस योजना की सभी लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दें। गैस की टंकी अभी 848 रुपए में मिल रही है। इसमें 450 रुपए लाडली बहनों को देना होगा। 399 रुपए की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार देगी। इसमें करीब 160 करोड़ रुपए खर्च होंगे।'

बता दें कि, लाडली बहना योजना के तहत अभी राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने उनके खाते में 1250 रुपए राज्य सरकार की ओर से जमा किए जाते हैं। इस बार रक्षाबंधन की वजह से सरकार 250 रुपए अतिरिक्त देगी। इसका भुगतान 1 अगस्त को किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। 2023 में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत में इस योजना को अहम माना जाता है।

NSIT
Nsmch