LATEST NEWS

  • Bihar Completes 1627 School Projects
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत, बन रहे नए क्लासरूम- लाइब्रेरी-लैब, शिक्षा विभाग की बड़ी

  • Dyslexia Awareness
  • Patna News:बापू टावर से बिहार विधान मंडल तक लाल रोशनी की चमक, जानिए क्या है डिस्लेक्सिया जागरूकता की

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News:बिहार की शिक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव?शून्य से शीर्ष तक का सफर!, शिक्षा मंत्री मिथिलेश

  • Anant Singh
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह की नहीं खत्म होगी विधायकी! फंस गया है ये पेंच

  • Muzaffarpur Police
  • Bihar Police: धन्यवाद बिहार पुलिस, खाकी ने एक घंटे में ढूंढ निकाली रिंग सेरेमनी की गुम हुई

जेल जाने से पहले मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव को किया था चैलेंज, जानी आखिर क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं मनीष कश्यप?

जेल जाने से पहले मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव को किया था चैलें

LUCKNOW : हिंदी फिल्म का एक बहुत ही लोकप्रिय गाना है मेरे यार बदल ना जाना मौसम की तरह बिहार की राजनीति पर यह गाना बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। मानो यह गाना तेजस्वी यादव गुनगुना रहे हैं और उनका यार यानी कि नीतीश कुमार मौसम की तरह बदल चुके हैं बिहार में सरकार गिर चुकी है अब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

बिहार में सियासी भूचाल को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. और चढ़े भी क्यों ना सामने लोकसभा का बड़ा चुनाव है एक तरफ कांग्रेस सभी विपक्षी दल को एकजुट करके बीजेपी को हराने की तैयारी कर रही है तो वही दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के प्लेन से उनका पायलट ही गायब हो गया है अब ऐसे में जब पायलट नहीं रहेगा तो प्लेन तो क्रश होना ही है पायलट से ताल्लुक नीतीश कुमार का है... 

अब चलिए आगे आपको इस रिपोर्ट में बिहार की राजनीति से जुड़े कुछ दिलचस्प वाकया को याद दिलाते हैं, मनीष कश्यप जेल जाने से पहले तेजस्वी यादव को चैलेंज किया था कि अगर वह जेल गए तो जेल से बाहर आने की 180 दिन के अंदर ही बिहार में सरकार गिरा देंगे हुआ भी वही सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप खूब ट्रेंड कर रहे हैं...

उन्होंने दावा किया था कि वह जेल से बाहर आने के बाद 180 दिन के भीतर महागठबंधन सरकार गिरा देंगे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिर से बेरोजगार हो जाएंगे. मनीष कश्यप के अलावा इस बीच दो ऐसे नामों की चर्चा हो रही है जिन्होंने हाल ही में कहा था कि नीतीश कुमार जल्द RJD का साथ छोड़ेंगे। बिहार में चल रही सियासी उठा-पटक के बीच दो नए मौसम वैज्ञानिक का नाम सामने आया है। 

NSIT
Nsmch

रामविलास पासवान थे राजनीति के पहले मौसम वैज्ञानिक

सबसे पहले तो ये बता दें कि ये टैग पहले दिवंगत लोजपा नेता राम विलास पासवान को दिया गया था। अब यही टैग 'हम' पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी और लोकप्रिय यूट्यूबर मनीष कश्यप को दिया जा रहा है। बिहार की राजनीति में ताजा हालात के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा था- ''तेजस्वी यादव जी को चैलेंज है। मेरी कितनी भी कुंडली खंगाल लो, उससे 100 गुना मैं आपकी कुंडली खंगालुंगा। 

मैं गिरफ्तार हुआ तो जेल से आने के 180 दिन के अंदर आपकी सरकार गिरा दूंगा।'' एक समय पर नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता जीतन राम मांझी ने भी कुछ दिनों पहले ये भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार आरजेडी का साथ छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए लगता है कि ये गठबंधन टूटने वाली है। और हुआ भी वही नीतीश कुमार को आज तक कोई भी समझ नहीं पाया है वह कब क्या करने वाले हैं किसी को कुछ पता नहीं होता है 

नीतीश कुमार ने सारी गोटी पहले ही सेट कर ली थी उन्हें कब और कैसे पलटी मारना है इस बात का अंदाजा तेजस्वी यादव को भी नहीं था और आखिरकार एक बार फिर नीतीश कुमार ने पलटी मार कर बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है कुछ ही महीने में लोकसभा का चुनाव होना है 

अब ऐसे में नीतीश कुमार के बीजेपी से गठबंधन के बाद बिहार की सियासत पर कितना असर पड़ता है यह तो देखने वाली बात होगी... फिलहाल देशभर की नजरे बिहार की सियासत पर टिकी हुई है अब आगे तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन की क्या रणनीति होगी यह देखने वाली बात होगी.

REPORTED BY ASIF KHAN