LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बांका पुलिस ने बंद पड़े बर्फ फैक्ट्री में एक करोड़ का गांजा किया बरामद, मौके से 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

बांका पुलिस ने बंद पड़े बर्फ फैक्ट्री में एक करोड़ का गांजा कि

ARARIA : जिले के महलगांव थाना पुलिस और DIU की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 193 किलोग्राम गाँजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. जप्त किए गए गाँजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आँकी जा रही है. 

अररिया एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस कार्रवाई में 5 लाख 19 हजार 435 रुपये कैश भी जब्त किया गया है. साथ हीं इन तस्करों के पास से 2 इलेक्ट्रीक तराजू, 3 मोबाइल और दो बाइक भी बरामद हुआ है. 

मिली जानकारी के मुताबिक मटियारी के बंद पड़े एक बर्फ फैक्ट्री में पुलिस ने बर्फ जमाने वाले सांचे से गाँजा की बड़ी खेप को जब्त किया है. एसपी ने बताया कि गांजा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी तफ्तीश की जा रही है.

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट