LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

दो महीने नहीं बजेगा बैंड-बाजा, ना ही आएगी कोई बारात, बिहार में भीषण गर्मी के बीच मांगलिक कार्यों पर इस वजह से लग गई रोक

दो महीने नहीं बजेगा बैंड-बाजा, ना ही आएगी कोई बारात, बिहार म

पटना. शादी-विवाह के इस सीजन में इन दिनों  बैंड-बाजा-बारात की धूम चारो ओर है. लेकिन, 29 अप्रैल से बैंड-बाजा का शोर थम जाएगा. इतना ही नहीं बारात तो दूर अगले दो महीनों तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा. ऐसे में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझते बिहारवासियों के लिए यह एक तरह ही राहत की खबर हो सकती है. अब शहनाई की आवाज बारिश के शुरुआती आसार वाले महीने जुलाई में बजने की संभावना है. 29 अप्रैल से दो महीने के लिए मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लगने के पीछे कारण भी काफी खास है. 

शास्त्रचार्यों के अनुसार 29 अप्रैल सोमवार को पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है. फिर 6 मई को पश्चिम दिशा में गुरु ग्रह अस्त हो जायेगा. इन दो प्रमुख ग्रहों के अस्त हो जाने से मांगलिक कार्यक्रम पर रोक लग जाएगा. यानी 29 अप्रैल के बाद मई और जून के महीने में कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा. ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह के बाद शुभ संयोग बन रहे हैं. उसी दौरान फिर से बैंड-बाजा-बारात की धूम चारो ओर सुनाई देगी. 

Diarch GO

बिहार में इन दिनों गर्मी चरम पर है. राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री या उससे भी ज्यादा है. ऐसे में तेज धूप, लू के थपेड़ों और उमस भरे माहौल में शादी-विवाह का सीजन होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब शुभ विधानों के लिए दो महीनों का समय नहीं रह जायेगा. इससे भीषण गर्मी के बीच मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी. वहीं जुलाई के महीने में फिर से बैंड-बाजा-बारात बजेंगे.