LATEST NEWS

  • दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या : पति, सास और देवर सहित पांच गिरफ्तार, तीन को भेजा गया जेल
  • दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या : पति, सास और देवर सहित पांच गिरफ्तार, तीन को भेजा गया

  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु दोषी ठहराने का आधार नहीं...
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु

  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टा और मशीनें बरामद
  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार,

  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद,

सावधान! आज इन जिलों में एसीएस के के पाठक पधार रहे हैं,अगल बगल वाले जिले में भी हो सकती हैं जांच...शिक्षकों में हड़कंप..

सावधान! आज इन जिलों में एसीएस के के पाठक पधार रहे हैं,अगल बग

पटना: हाजीपुर के स्कूल के निरीक्षण के बाद पाठक अगले पड़ाव के लिए निकल गए. आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक  सबसे पहले मधुबनी जिले के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. सीतामढ़ी जिला के पुपरी प्रखंड में आयेंगे.  फिर वहां से जिला मुख्यालय, डुमरा जाने का उनका कार्यक्रम है. पाठक के आगमन सूचना डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने संबंधित पदाधिकारियों को दे दी है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आगमन की सूचना के आलोक में पुपरी एसडीओ के स्तर से तैयारी की जा रही है. उन्होंने पुपरी-बाजपट्टी के बीडीओ और थानाध्यक्ष को एसीएस पाठक की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है, ताकि उनकी यात्रा में किसी तरह का कोई व्यवधान पैदा न हो. 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने  नौ फरवरी को 11 बजे मधुबनी होते हुए जिले के पुपरी प्रखंड की सीमा में प्रवेश करेंगे. पाठक  रात्रि विश्राम सीतामढ़ी परिसदन में करेंगे. इससे पहले शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट का निरीक्षण करेंगे.

 शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भ्रमण के दौरान स्कूलों का निरीक्षण के साथ साथ शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का भी जायजा लेंगे. पाठक के कार्यक्रम की खबर से शिक्षक ही नही अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है.

NSIT
Nsmch

बता दें गुरुवार को पहली बार विद्यालय बंद होने से महज पांच मिनट पहले पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वैशाली जिले के एक विद्यालय में पहुंच गए.  केके पाठक के औचक निरीक्षण करने पहुंचने से हड़कंप मच गया लेकिन स्कूल की व्यवस्था देख कर पाठक खासे खुश हुए. पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य और उच्च विद्यालय धोबघट्टी में केके पाठक शाम 4:55 बजे पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान अपर मुख्उय सचिव के साथ शिक्षा विभाग के डीप्टी डाइरेक्टर रमेश चंद्रा मौजूद थे. केकेपाठक के स्कूल के निरीक्षण की जानकारी किसी को नहीं थी. निर्धारत समय तक विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति देख कर पाठक काफी प्रसन्न हुए.