LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सावधान! कड़ाके की ठंड, बिहार के कई इलाकों को लेकर चेतावनी,तापमान का पारा गिरने से रेल, हवाई सेवा पर असर

सावधान! कड़ाके की ठंड,  बिहार के कई इलाकों को लेकर चेतावनी,त

PATNA- बिहार में लोगों को ठंड ने परेशान कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि कुहासे और ठंड से फिलहाल राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. जबकि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेषभाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है. सोमवार से रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जबकि दिन का पारा चढ़ेगा.

 कुहासे और कनकनी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह से ही जिला भर में कही घना तो कही मध्यम कोहरा छाया रहा. राज्य में सतही पछुआ और उत्तर पछुआ के कारण मौसम में ठंड बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के कुमार गौरव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और बारिश की पसंभावना है.

Diarch GO

बर्फीली-पछुआ हवा के आगे लोग ठिठुरे एवं दुबके र. बिहार में पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर एवं फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सामान्य सात से आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहा. वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया.


NSIT
Nsmch

 दक्षिण-उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर -मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने के साथ पटना सहित बाकी जिलों में हल्की कुछ देर के लिए धूप रहने की संभावना है. लेकिन आठ जनवरी को राज्य के अधिकांश भागों के कुहासा छाया रहेगा और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज होगी. वहीं, रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को दिन में धूप रहने के बाद भी ठिठुरन महसूस होगी. सुबह में कोहरा के साथ हल्की हवा भी रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी, 2024 से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. जिसके फलस्वरूप बिहार के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और बारिश होने की प्रबल संभावना है. शनिवार को बिहार का मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा. सुबह के कोहरा छाया हुआ जबकि दिन में मीठी धूप खिली हुई है. अधिकतम तापमान 20 से 22°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है. रेल यातायात पर काफी असर पड़ रहा है. कई सुपरफास्ट ट्रेनें 9-9 घंटे की देरी से चल रही है. इस वजह से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विमान सेवाओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है