LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय मंत्री रहे अश्विनी चौबे ने चुनावी राजनीति से किया किनारा, बुजुर्ग नेताओं को दे दी नसीहत

मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय मंत्री रहे अश्विनी चौबे ने चुनाव

BUXER : दस साल तक बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अश्विनी चौबे ने खुद को चुनावी राजनीति से अलग कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है। 

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार टिकट से वंचित रहने के बाद बक्सर पहुंचे भाजपा नेता ने कहा कि 70 साल की उम्र के बाद सभी को चुनावी राजनीति से अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बक्सर से अंतिम सांस तक उनका संबंध बना रहेगा। श्रीराम दर्शन केंद्र के लिए वह प्रयासरत हैं और उसको पूरा करके ही दम लेंगे।

भाजपा प्रत्याशी पर किया तंज

जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए स्थानीय सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी पर तंज कसा। लोकसभा चुनाव हारने के बाद खुद को सड़क का सांसद बतानेवाले मिथिलेश तिवारी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि  सांसद तो एक ही होता है। कोई सड़क का सांसद थोड़े न होता है। हम कह दें कि हम सड़क के प्रधानमंत्री हैं, सड़क के राष्ट्रपति हैं, तो यह ठीक नहीं है।

बक्सर में चुनाव प्रचार नहीं करने की बताई वजह

 लोकसभा चुनाव हारने के सवाल पर चौबे ने कहा कि हम सब चुनाव नहीं हारे हैं, हम सबका घमंड चुनाव हारा है। यहां से कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ता, तो जरूर जीतता। मेरे कार्यकाल में 10 साल में जो काम हुआ, उसकी भी कहीं चर्चा नहीं हुई। चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें जहां भेजा, वहां वह गए। बक्सर नहीं भेजा गया, तो यहां नहीं आए।

NSIT
Nsmch

बक्सर-भागलपुर के बीच जलमार्ग पर चलेगा कार्गो

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बक्सर से बनारस और भागलपुर तक जलमार्ग से कार्गो के परिचालन का उन्होंने सरकार को प्रस्ताव दिया था। 100 करोड़ का यह पायलट प्रोजेक्ट भविष्य में शुरू होगा। इसकी सहमति मिल गई है और डीपीआर बनकर तैयार हो गया है।