LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, सूबे में बदलेगा मौसम का मिजाज,कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम का हाल, जानें

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, सूबे

पटना- बिहार में कई दिनों से तापमान में उतराव -चढ़ाव का दौर जारी है. तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई है. बुधवार को आसमान में मंडराते बादल मौसम में होने वाले परिवर्तन की ओर इशारा करते दिखे. कभी प्रखर गर्मी तो कभी हवा के झोंके तपीस से राहत देते रहे. इसी बाच  मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कमोबेस सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के बक्सर, भोजपुर, अरवल को छोड़कर रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद आदि के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. अगले तीन-चार दिनों तक बादलों की आवाजाही से तपीश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. 

बिहार का न्यूनतम तापमान लगभग 17 से 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है.वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Goal 2026

वहीं पटना समेत कुछ जगहों पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. पटना सहित बिहार के अधिकतम जिलों में आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. बुधवार को पटना, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय,पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया  सुपौल, सहरसा, मधेपुरा जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  इस दौरान इन जिलों में एक-दो जगहों पर बिजली  गिरने का खतरा है.

NSIT
Nsmch