LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा का बोधगया में होगा आगमन, ई-रिक्शा से कालचक्र मैदान और महाबोधी मंदिर से जायेगे

 तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा का बोधगया में होगा आग

GAYA- तिब्बत के बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है।जिला प्रशासन से लेकर तिब्बत बौद्ध मठ के लोगो के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।दलाई लामा के सुविधा  के लिए एक से बढ़कर एक तैयारी की जा रही है,इसी कड़ी में दलाई लामा के सुविधा को लेकर एक ई रिक्शा की खरीदारी की गई है,टिचिंग के दौरान पूज्य दलाई लामा को आवागमन में समस्या ना हो जिसे देखते हुए एक ई रिक्शा की खरीदारी हुई है,अब वे कालचक्र मैदान और महाबोधी मंदिर में ई रिक्शा से जायेगे.

 विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में रिक्शा का पूजा अर्चना किया गया,उसके बाद बीटीएमसी के सचिव श्वेता महारथी रिक्शा पर बैठकर तिब्बत बौद्ध मठ के लिए रवाना हुई एक प्रकार का डेमो की गई है।गौरतलब है की आगामी 15 दिसम्बर को तिब्बत के बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का आगमन होने जा रहा है,वे 15 दिनों तक बोधगया में ही प्रवास पर रहेंगे,इस दौरान बोधगया में कई कार्यक्रम आयोजित होगी,ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में टीचिंग किया जाएगा,जहां लाखो की संख्या में सैलानियों की आने की संभावना बताई जा रही है,उसी के मद्देनजर जगह जगह पुलिस प्रशासन सुरक्षा में तैनात है.

Diarch GO

वही सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट मोड में है,प्रवास स्थल पर दलाई लामा के खास सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे।फिलहाल दलाई लामा के लिए खरीदे गए ए रिक्शा तिब्बत बौद्ध मठ में सुरक्षित रखा गया है।आज महाबोधी मंदिर के पुजारी के द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोचारण कर पूजा अर्चना कराई गई।