LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जोगबनी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शूटर को किया गिरफ्तार

अररिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जोगबनी में लॉरेंस बिश्नोई

ARARIA : जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई के कुख्यात शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास साईबर फ्रॉड की शिकायत पर जोगबनी थाना के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया। 

पकड़े गये युवक से पुछत्ताछ करने पर अपना नाम जयप्रकाश, पे०सांता राम, साकिन बीकानेर, राजस्थान बताया जाता है। जो कृष्ण कुमार के नाम से फेक आईडी बनाकर नेपाल के बिराटनगर में किराये पर वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा था। पकड़ा गया युवक कुख्यात लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है, जो वर्ष 2023 में राजस्थान के जयपुर शहर में  जी ग्रुप के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती के लिए लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के शूटरों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में भी शामिल रहा है। 

घटना के उपरांत इसकी गिरफ्तारी भी हुई थी और इसे बीकानेर में बाल सुधार गृह में रखा गया था। जहाँ से यह खिडकी का रॉड तोड़कर भाग गया था और अपना पहचान छुपाकर बिराटनगर में किराये पर रह रहा था। परंतु अपने ग्रुप के लोगों से इन्टरनेट वीपीएन के माध्यम से संपर्क में बना हुआ था। 

ग्रुप के लीडर द्वारा इसे विभिन्न एप्स के माध्यम से पैसा भेजा जाता था, जिसे निकालने यह जोगबनी आया करता था। इसी क्रम में एक दुकानदार के एकाउन्ट फ्रिज होने की शिकायत पर जोगबनी थाना पुलिस द्वारा पुनः पैसा निकालने पर यह पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। राजस्थान पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट