LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

अररिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लारेंश बिश्नोई के शार्प शूटर को किया गिरफ्तार, जी ग्रुप के होटल में हुए गोलीबारी में था शामिल

अररिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लारेंश बिश्नोई के शार्प श

ARARIA : जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई के कुख्यात शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास साईबर फ्रॉड की शिकायत पर जोगबनी थाना के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गये युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम जयप्रकाश, पिता शांता राम, साकिन बीकानेर, राजस्थान बताया है। जो कृष्ण कुमार के नाम से फेक आईडी बनाकर नेपाल के बिराटनगर में किराये पर वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा था। 

पकड़ा गया युवक कुख्यात लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है, जो वर्ष 2023 में राजस्थान के जयपुर शहर में  जी ग्रुप के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती के लिए लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के शूटरों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में भी शामिल रहा है। जिसके उपरांत इसकी गिरफ्तारी भी हुई थी और इसे बीकानेर में बाल सुधार गृह में रखा गया था। जहाँ से यह खिडकी का रॉड तोड़कर भाग गया था और अपना पहचान छुपाकर बिराटनगर में किराये पर रह रहा था। 

Diarch GO

परंतु अपने ग्रुप के लोगों से इन्टरनेट वीपीएन के माध्यम से संपर्क में बना हुआ था। ग्रुप के लीडर द्वारा इसे विभिन्न एप्स के माध्यम से पैसा भेजा जाता था, जिसे निकालने यह जोगबनी आया करता था। इसी कम में एक दुकानदार के एकाउन्ट फ्रिज होने की शिकायत पर जोगबनी थाना पुलिस द्वारा पुनः पैस निकालने पर यह पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। राजस्थान पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है।  

रिपोर्ट - राकेश कुमार भगत