LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया पुलिस को एक्सिस बैंक लूटकांड में मिली बड़ी कामयाबी, दो अपराधियों को लूट की रकम के साथ किया गिरफ्तार

अररिया पुलिस को एक्सिस बैंक लूटकांड में मिली बड़ी कामयाबी, दो

ARARIA : जिले में एक्सिस बैंक लूट कांड में शामिल 2 अन्य अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों लूटेरों को लेकर पुलिस अररिया एक्सिस बैंक की शाखा में पहुंची। नाट्य रूपांतर कर पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों से बैंक के अंदर ले जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली। जिसमें गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने बताया कि किस तरह से पहले वह बैंक के अंदर घुसे थे। किसने गोली चलाई और बैंक के अंदर जितने ग्राहक थे। उनको कैसे स्ट्रांग रूम में बंद किया था। इन सब जानकारी लेने के बाद दोनों को लेकर पुलिस टीम वापस चली गई। 

बता दें की अपराधियों की गिरफ्तारी अररिया पुलिस, बिहार एसटीएफ एवं सहरसा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सहरसा से किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक झा और राजा कुमार है। दोनों ग्राम बलुआ, थाना नवहट्टा, जिला सहरसा के रहनेवाले हैं। एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बैंक लूटकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर लूट की रकम में से 2 लाख 50 हजार रुपए कैश भी बरामद कर लिया गया है। जिसमें अभियुक्त राजा कुमार ने अपने पिता के खाते में एक लाख 88 हजार जमा किया था। जिसे पुलिस द्वारा उस रुपये को फ्रिज करा दिया गया है। 

बता दें कि एक्सिस बैंक लूट कांड में शामिल 4 अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार दोनों अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। ये सहरसा जिला अंतर्गत हुए लूट कांड में भी वांछित थे। बताया कि कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दरअसल अररिया शहर के एडीबी चौक के करीब एक्सिस बैंक को 23 जनवरी को लूटा गया था। इस लूटकांड में शामिल 6 हथियारबंद अपराधियों ने एक करोड़ 31 लाख रुपये लूटकर तीन बाइक से फरार हो गए थे। यह बैंक लूटकांड अररिया पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती हो गई थी। एसपी ने बताया कि बाकी बचे और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, डीएसपी माधुरी कुमारी, नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक के साथ दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट