LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बंधन बैंक में 12 लाख की लूटकांड का अररिया पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य सरगना सहित 4 बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

बंधन बैंक में 12 लाख की लूटकांड का अररिया पुलिस ने किया खुला

ARARIA : अररिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फारबिसगंज बंधन बैंक कर्मी के साथ हुए 12 लाख रुपये लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में शामिल मुख्य सरगना समेत चार की गिरफ्तारी कर ली गई है। इस बात की जानकारी एसपी अमित रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि बीते 22 फरवरी को बंधन बैंक की फारबिसगंज शाखा से फुलकाहा बंधन बैंक ब्रांच के शाखा प्रबंधक अपने तीन सहयोगियों के साथ बारह लाख रूपया लेकर टाटा इंडिगो कार से संध्या के समय फुलकाहा ब्रांच जा रहे थे। तभी रामपुर ओभर बीज के आगे पावर हाउस के पास एन एच 57 पर बाईक सवार अपराधकर्मीयों के द्वारा कार को ओवर टेक कर रूपया से भरा बैग लूट कर फरार हो गये थे।

लूट की घटना के क्रम में कार को ओवरटेक करने के दौरान हथियार के भय से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान भागने के क्रम में अपराधकर्मी का एक बाईक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके कारण कार पर सवार तीन बंधन बैंक के कर्मी एवं एक अपराधी जख्मी हो गये थे। घटनास्थल से जख्मी अपराधकर्मी भागने का प्रयास कर रहा। तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। लेकिन तबतक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपराधकर्मी को स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया।

इस कांड के लिए तत्काल एसपी के आदेश पर एक टीम गठित की गई थी। जिसकी कमान फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज को सौंपी गई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। उक्त छापामारी टीम के द्वारा बंधन बैंक फारबिसगंज एवं बंधन बैंक से घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। साथ ही अपराधकर्मी के भागने के दिशा में एन एच 57 पर पुर्णिया से लेकर अररिया एवं जोगबनी तक फारबिसगंज से जुड़े हुए सभी प्रमुख मार्गों के करीब सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर पश्चिम बंगल के दालकोला, सिलीगुड़ी आदि जगहों पर छापामारी किया गया। तब जाकर इस कांड का उदभेदन हुआ। 

अररिया और पुर्णिया पुलिस के संयुक्त छापामारी में मास्टर माइंड मो जावेद को इस घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लूट की राशि से खरीदी गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है। उनके नाम दीपक कुमार मंडल, मो०शाहजहाँ मंसूरी, सोनू कुमार पासवान, मो० जावेद हैं। उन्होंने बताया कि घटना में उपयोग किये गए सेमी ओटोमेटिक पिस्टल, 2 टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल और लूट के रुपये से 2.5 लाख में खरीदी गई एक आर०वन० फाईव बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बचे हुए अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट