LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया पुलिस ने जिले के टॉप टेन में शुमार अपराधी सहित 3 को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

अररिया पुलिस ने जिले के टॉप टेन में शुमार अपराधी सहित 3 को क

ARARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अररिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधी में शामिल अभियुक्त राजेश कुमार मंडल को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। 

राजेश कुमार मंडल के अलावा अन्य दो अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन अपराधियों पर जिले के विभिन्न थाना में कांड दर्ज है और लंबे अरसे से पुलिस को इनकी तलाश थी। 

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक खोखा, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल को जप्त किया है। वहीँ पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस की ओर से बताया गया की पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया जायेगा। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट