LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

दूसरे चरण में चयनित 1.10 लाख शिक्षकों को आज बंटेगा नियुक्ति पत्र,नए साल में स्कूलों में होगी टीचर्स की नियुक्ति, तीन माह में सवा दो लाख अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने वाला बिहार देश में पहला राज्य

दूसरे चरण में चयनित 1.10 लाख शिक्षकों को आज बंटेगा नियुक्ति

पटना : बिहार में दूसरे चरण के तहत एक लाख दस हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 माह 10 दिन बाद 13 जनवरी यानी आज एक बार फिर गांधी मैदान में बीपीएससी शिक्षक बहाली का नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे.इसके लिए भव्य तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारी चल रही है. जिसमें लगभग 26 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को सीधे सीए नीतीश के हाथों में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.  दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

पूरे बिहार में 13 जनवरी को बीपीएससी से अनुशंसित एक लाख 10 हजार शिक्षकों को एक दिन में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.पटना के गांधी मैदान में 26 हजार शिक्षकों को नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे.तो वहीं अन्य 84 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को जिला मुख्यालयों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

बता दें कि नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक करीब सवा दो लाख नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाला बिहार देश में पहला राज्य बन गया है. बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए परीक्षा का आयोजन 7 से 15 दिसंबर तक किया गया था. दूसरे चरण के तहत कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसमें करीब आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिन्हें 13 जनवरी को नियुक्त पत्र सौंपा जाएगा.