LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

कोटा में एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, आठ दिन से लापता छात्र की जंगल में मिली लाश

कोटा में एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, आठ दिन से लापता छात्

KOTA : राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। यहां एक बार एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह पिछले आठ दिन से अपने हॉस्टल से लापता था। आज उसका शव गड़रिया महादेव के जंगल से बरामद किया गया है। मृत छात्र का नाम रचित सोंधिया बताया गया है। कोटा में सुसाइड करनेवाला रचित पांचवां छात्र है।

बताया गया कि छात्र रचित 16 साल का था और कोटा में हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से जईई की तैयारी कर रहा था. टेस्ट के नाम पर रविवार 11 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे हॉस्टल से निकला था। उसके बाद से लापता था। बीते आठ दिनों से पुलिस, परिजन, दोस्त सभी उसे हर जगह तलाश रहे थे. परिजनों ने उसके नाम के पोस्टर भी शहर भर में लगाए थे।

Diarch GO

वहीं दो दिन पहले उसके कमरे से पुलिस को कुछ ऐसे नोट्स बरामद हुए थे जो स्टूडेंट की खराब मेंटल हालत और सुसाइड की ओर इशारा कर रहे थे। नोट्स में रचित ने लिखा था कि वह गडरिया महादेव मंदिर जा रहा है। वहीं पुलिस और परिजनों को रचित की आखिरी लोकेशन गरडिया महादेव मंदिर के जंगल की मिली थी।

परिजनों ने खोजा रचित का शव

. बता दें कि इस मामले में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा. आख‍िर में परिजनों को छात्र रचित का शव मिला. परिवार का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने नीचे उतरकर ढूंढने से मना कर दिया था, हम लोग नीचे की तरफ उतरे तो हमें रचित का शव पड़ा मिला। परिवार शव को लेकर अस्पताल पहुंच रहा है

NSIT
Nsmch

दिमागी रूप से परेशान था रचित

रचित के कमरे से मिले कुछ कॉपियों के पन्नों पर ऐसी लाइनें लिखी थीं. जिससे साफ पता चल रहा था कि छात्र मानसिक परेशानी का सामना कर रहा था. उसकी मेंटल हेल्थ शायद अच्छी नहीं थी और वो ये बात किसी से साझा नहीं कर पा रहा था. एक पन्ने पर तो उसने ये भी लिखा था कि (I really want to die why I am fine) मैं वाकई मरना चाहता हूं, क्यों? मैं ठीक हूं. इस वाक्य को अगर मनोवैज्ञानिक नजरिये से समझें तो ऐसा प्रतीत होता है कि वो किशोर डिप्रेशन में था।