LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बक्सर में अनियंत्रित ट्रक होटल में घुसा, दीवार टूटी, मचा हड़कंप, कई लोग थे मौजूद...

बक्सर में अनियंत्रित ट्रक होटल में घुसा, दीवार टूटी, मचा हड़

BUXAR: बिहार के बक्सर में बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलम्बर स्थित विश्वामित्र होटल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे की होटल के मुख्य द्वार की दीवार टूट गई। हालांकि इस दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के तरफ से ट्रक बक्सर- आरा एनएच के तरफ जा रही थी। झपकी आने के कारण चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक विश्वामित्र होटल की दीवार से जाकर टकरा गई। टक्कर काफी जोरदार था। टक्कर की आवाज सुन होटल से लोग निकले तो घटना देखा। बताया जा रहा है कि सामने स्थित गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंच चालक को हिरासत में ले लिया है। 

औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं चालक के हिरासत में लिए जाने से अनभिज्ञता व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूपी के तरफ से आने वाले वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है। जबकि गोलम्बर काफी भीड़-भाड़ वाला स्थान है। गौरतलब है कि स्थानीय लोग कई बार ब्रेकर की मांग कर चुके हैं। बावजूद अब तक वहां न तो ब्रेकर बना है और न ही उसे बनाने की किसी के द्वारा पहल को गई है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट...