LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बिहार से झारखंड कमाने गए चार बिहारी युवकों के साथ हुआ हादसा, कमरे में अंगीठी के धूएं के कारण दम घुटने से मौत, तीन की हालत गंभीर

बिहार से झारखंड कमाने गए चार बिहारी युवकों के साथ हुआ हादसा,

HAZARIBAGH :  हजारीबाग के कटकम दाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर 7 मजदूर सो रहे थे। सुबह गेट नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सभी बेहोश पड़े हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने 4 को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। 

मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर एक कंपनी में सेल्सबॉय का काम करते थे। इसी सिलसिले में झारखंड के हजारीबाग आए थे।  बीते रात सभी एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे. इसी दौरान दम घुटने से चार युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में राकेश कुमार, अरमान अली, अखिलेश कुमार और प्रिंस कुशवाहा शामिल हैं. जबकि शहर के आरोग्यम अस्पताल में तीनों युवक रोहित कुमार, राकेश कुमार और सलमान का इलाज चल रहा है. कटकमदाग पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा है

Diarch GO

मकान मालिक राहुल कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह जब कमरे से कोई नहीं निकल रहा था, तो हमने कमरे को खोलने के लिए आवाज दिया. कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा को तोड़कर अंदर गया तो देखा कि सभी लोग बेहोश पड़े हुए हैं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई