LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

तिलक चढ़ाकर लौट रहे युवक की साथ हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आज आनी थी बहन की बारात

तिलक चढ़ाकर लौट रहे युवक की साथ हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज

ARARIA : अपनी बहन की शादी देखने की ख्वाहिश अधूरी  रह गई। जब तिलक से लौटने के दौरान एक युवक की हादसे में मौत हो गई। इसके साथ ही उसके साथ मौजूद  दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पेरवाखोड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी अशोक सिंह के 29 वर्षीय पुत्र बंधन बहरेदार के रूप में की जा रही है. जबकि दूसरा युवक अधनु सिंह का 30 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र सिंह गंभीर बताया जा रहा है।

घटना जिले के तरावड़ी थाना के कुर्साकाटा सिकटी रोड स्थित डाक बंगला बीड़ी चौक के पास हुआ है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक बंधन बहरेदार के साले ने बताया कि रविवार की देर रात उनके जीजा बंधन बहरेदार अपनी बहन का तिलक कराकर अपने दोस्त के साथ लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में कुर्साकाटा सिकटी रोड पर डाक बंगला बीड़ी चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनके जीजा और उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने उसके जीजा बंधन बहरेदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके जीजा के दोस्त बिजेंद्र सिंह का इलाज किया जा रहा है.

मृतक की बहन की आज शादी होनी थी। जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से तैयारियां चल रही थी। खुद बंधन भी तैयारियों में व्यस्त था। लेकिन भाई की असामयिक मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गयी हैं. परिजनों समेत स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की.तरावड़ी थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.