LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

जिंदा लोगों के साथ ढाई हजार मुर्दे भी हर महीने कर रहे सरकारी राशन का उठाव, अधिकारी भी हैरान

जिंदा लोगों के साथ ढाई हजार मुर्दे भी हर महीने कर रहे सरकारी

AMETHI : केंद्र सरकार द्वारा हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो का राशन देती है। इस योजना का लाभ न सिर्फ जीवित लोग उठा रहे हैं. बल्कि मुर्दे भी हर महीने राशन उठा रहे हैं। हैरान हो गए न। ऐसी ही हैरानी अमेठी के अधिकारियों को हुई है। जब उन्हें पता  चला  कि यहां मुर्दे भी हर महीने गरीब कल्याण (फ्री राशन)योजना का जमकर लाभ उठा रहे हैं। यह संख्या एक दो नहीं, बल्कि ढाई हजार के करीब है। 

दरअसल, यह ढाई हजार वह लोग हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। लेकिन सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए अभी भी उन्हें कागजों में जिंदा रखा गया है। हर माह उनके नाम के राशन का उठाव भी किया जा रहा है। बताया गया कि ऐसे मुर्दे लाभार्थी की संख्या 2440 है। इतना ही नहीं दो हेक्टेयर से अधिक खेती वाले 8911 लोग भी गरीब बनाकर मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं।

Diarch GO

राशन कार्ड के केवाईसी करने के बाद खुला  राज

बताया गया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 765 दुकान संचालित हो रही हैं। जिन पर 345000 राशन कार्ड धारकों को राशन की व्यवस्था की गई है। इनमें से अंत्योदय कार्ड धारकों और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को हर माह मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। मुफ्त राशन के लिए लोग राशन कार्ड बनवाने की जुगाड़ में लगे रहते हैं। अब सरकार ने ई केवाईसी की सुविधा लागू की है। इसके बाद योजना में हो रहे तरह-तरह के घपले पकड़ में आ रहे हैं।

हाल ही में शासन द्वारा विभाग को एक सूची भेजी है, जिसके तहत जिले में 2440 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। लेकिन उनके नाम पर हर महीने राशन खरीद लिया रहा है। अब ऐसे अपात्र लोगों के  नाम को खारिज किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इसके अलावा एक और लिस्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस लिस्ट के हिसाब से जिले भर में 8911 लोग ऐसे हैं जिनके पास दो हेक्टेयर से अधिक जमीन है फिर भी वह मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं।

5220 टैक्स पेयर भी ले रहे हैं फ्री का राशन

मृतकों और जमीदारों के अलावा आयकर दाता भी मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। शासन द्वारा भेजी गई सूची के मुताबिक 5220 ऐसे परिवार हैं जो मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं।

अमेठी  के डीएसओ नीलेश उत्पल ने बताया कि शासन द्वारा एक सूची प्राप्त हुई है। जिसमें मृतकों, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वालों और आयकर दाताओं के राशन लेने की आशंका जताई गई है। उसे सूची का स्थल सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे जिन लोगों के नाम मुफ्त राशन खारिज हो रहा है उन सभी का राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।