LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

आज सुबह खुलेंगे भगवान जगन्नाथ मंदिर के सभी 4 द्वार, नई भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिया फैसला

आज सुबह खुलेंगे भगवान जगन्नाथ मंदिर के सभी 4 द्वार, नई भाजपा

उडीसा के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हीं  मोहन चरण माझी  ने बड़ा निर्णय लिया है. शपथ के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार प्रवेश द्वार गुरुवार  को सभी मंत्रियों की उपस्थिति में खोले जाएंगे. पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.

श्रद्धालु चारों द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंदिरों के द्वार खोलना भाजपा के चुनाव घोषणापत्र का एक वादा था और द्वार बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. 

बीजू जनता दल (बीजद) नीत पूर्व सरकार ने कोविड-19 महामारी के बाद से मंदिर के चारों द्वार बंद कर रखे थे. श्रद्धालु केवल एक द्वार से ही प्रवेश कर सकते थे और सभी द्वार खोलने की मांग की जा रही थी.

मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए. वरिष्ठ बीजेपी नेता और पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव और निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

NSIT
Nsmch