LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

जाति देखकर एनकाउंटर करनेवाले वाले बयान देकर फंसे अखिलेश यादव, भाजपा ने कहा - अपराधियों की जाति देखना ही समाजवादी पार्टी का काम

जाति देखकर एनकाउंटर करनेवाले वाले बयान देकर फंसे अखिलेश यादव

LUCKNOW : यूपी के सुल्तानपुर में 28 अगस्त को भारत ज्वैलर के शोरूम में डेढ़ करोड़ की डकैती हुई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक लाख का फरार आरोपी मंगेश यादव गुरुवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इसको लेकर सपा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाए है। साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रदेश में जाति देखकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था अ

ब इस मामले में यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के जाति वाले बयान पर पलटवार किया है। भाजपा के अध्यक्ष ने सपा के मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा अपराध और अपराधियों में जाति देखने का काम समाजवादी पार्टी करती है। भूपेन्द्र चौधरी ने  कहा कि योगी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून का राज कायम करने की है। सरकार ऐसे तत्वों पर जो गैर कानूनी काम करते हैं, अराजकता करते हैं, इनकी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्ता पाई जाती है हमारी सरकार उस पर बेहतर कार्रवाई करती है।

Diarch GO

यूपी भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए, हमारी पार्टी के लिए, योगी के लिए जो अपराधी है, जो अनैतिक काम में संलिप्त हैं सरकार विधि संगत सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि आज सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दल मंगेश यादव के घरवालों से मिलने के लिए जौनपुर पहुंचा। इस दल की अगुवाई लाल बिहारी यादव ने की। लाल बिहारी यादव यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हैं। प्रतिनिधिमंडल दल ने मंगेश यादव के परिवार को सांत्वना दी।

NSIT
Nsmch

REPORT - RITIK KUMAR