LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

दो महीने तक रेकी के बाद दिया सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम, गिरफ्त में दोनों साजिशकर्ता

दो महीने तक रेकी के बाद दिया सीएसपी संचालक से लूट की घटना को

HAJIPUR : वैशाली जिले के  कटहरा थाना क्षेत्र के बाघी चौक पर सीएसपी संचालक के पैसे लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दे की 5 दिन पहले मुजफ्फरपुर के मनीयारी थाना क्षेत्र से CSP संचालीत कर घर लौटने के दौरान अपराधी ने पूरी घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों के द्वारा CSP संचालक के पास पैसा 1,03000 लूट लिया था। अब पूरे मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।  दोनों अपराधी के पास से पुलिस ने 1,03000 बरामद किए हैं। तो सीएसपी संचालक के लूट गए लैपटॉप को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है ।  अपराधियों को कारीत करने  के दौरान इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। 

वहीं पुलिस के मुताबिक अपराधी 2 महीने से सीएसपी संचालक रौकी कर रहा था । इसके बाद अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया कटहरा थाना अंतर्गत के रहने वाले नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जिला के मनिहारी में CSP चलाता थाष हर दिन CSP चलाने के बाद देर रात अपने घर लौटता था।

2 महीने तक की रेकी

2 महीने से लगातार गिरफ्तार अपराधी सचिन के द्वारा रैकी किया जा रहा था । इसके बाद अपने दोस्त मोहम्मद आसिफ जो मोतिहारी जिला का रहने वाला था। दोनों ने मिलकर पूरी लूट की घटना अंजाम दिया।  गिरफ्तार दोनों अपराधी से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। वहीं दोनों अपराधी का आपराधिक इतिहास भी वैशाली पुलिस खंगालने में लगी हुई है।

क्या कहते हैं वैशाली एसपी

इस संबंध में वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कटहारा ओपी अंतर्गत बीते 19 तारीख को CSP संचालक से लूट की घटना प्रतिवेदित हुई थी । महुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है । दोनों का अपराधी के इतिहास खंगाला जा रहा है।

NSIT
Nsmch