LATEST NEWS

  • Bihar Paddy Procurement
  • बिहार के किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! धान खरीद पर दिया बड़ा आदेश

  • Bihar Promotes 49 Police Inspectors to DSP
  • Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़िए लिस्ट

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

माओवादियों के कैंप पर हमले के बाद नक्सल प्रभावित गरियाबंद में सर्चिंग के दौरान फायरिंग, ओडिशा के जवान को गले में लगी गोली

माओवादियों के कैंप पर हमले के बाद नक्सल प्रभावित गरियाबंद मे

गरियाबंद और ओडिशा की सीमा पर कामरभौदी के पास ओडिशा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान फायरिंग हुई है. जिसमें एक जवान के गले में गोली लगी. जवान ओडिशा का रहने वाला था. जवान का नाम प्रकाश साई है. गोली लगने के बाद जवान को गरियाबंद अस्पताल लाया गया.जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है. गोली अभी भी जवान के गले में फंसी हुई है.

बता दे गरियाबंद नक्सल प्रभावित इलाका है, संभावना है कि नक्सली घटना में जवान को गोली लग सकती है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल नक्सली घटना की पुष्टि नहीं की है. ओडिशा नवापारा के जवान को गोली लगी है. गले के राइट साइड में अंदर गोली घुसी हुई है.

Diarch GO

 जवान की हालत अभी स्थिर है. जवान को प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है. मुठभेड़ में गोली लगने की आशंका है. शुक्रवार को गरियाबंद में ही जवानों ने नक्सलियों के बड़े ठिकाने को बर्बाद किया था. छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर पर शोभा पुलिस थाने के जंगल में ये कार्रवाई हुई थी.

 नक्सल प्रभावित गरियाबंद में सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान जवानों ने माओवादियों के कैंप पर हमला बोला. इस दौरान तीन आईइटी बम बरामद किए गए. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियांबद जिले में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान को सर्चिंग के दौरान गोली लगी है. 

NSIT
Nsmch