LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

जमुई डीएम की कार्रवाई के बाद एक्शन मोड में आये जिले के सीओ और बीडीओ, अब रोज लगा रहे जनता दरबार

जमुई डीएम की कार्रवाई के बाद एक्शन मोड में आये जिले के सीओ औ

JAMUI : पिछले दिनों जिले के जिलाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड स्तर के अधिकारियों पर जनता दरबार नहीं लगाने के कारण कार्रवाई की थी। डीएम के इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया था। कुछ अधिकारियों के ऊपर शोकॉज नोटिस भी जारी कर दिया गया था। जिसके बाद लेट लतीफ़ अधिकारी जो अक्सर लेट ऑफिस जाया करते थे। अब समय से ऑफिस पहुंच जाते है। जहां पहले आम जनता को साहब से मिलने के लिए घंटो का इंतजार करना पड़ता था। वही अब जनता दरबार के माध्यम से सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक जनता सीधे प्रखंड के सीओ और बीडीओ से मिलकर अपनी समस्याओं का निष्पादन करवा रहे है।

डीएम राकेश कुमार ने जनता से अपील की है की सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हो या जमीन से सम्बन्धित कार्य हो या फिर प्रमाण पत्र संबंधित कार्य हो। उसका निष्पादन प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारी रोज सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक जनता दरबार लगा रहे है। उन्होंने जनता से सीधे अपील की है की इस जनता दरबार में शामिल होकर इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए। 

यही नहीं जनता दरबार में आए लोगो का डाटा भी रजिस्टर के माध्यम से दर्ज की जा रही है। जिसका मेरे द्वारा कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है। अगर जांचोपरांत कोई त्रुटि मिलती है तो सम्बंधित अधिकारी पर कारवाई भी की जायेगी। 

डीएम के इस कदम से जहां जनता खुशी से झूम रही है। वही लेट लतीफ़ अधिकारीयों की नींद हराम हो गई है। सूत्र के हवाले से यह भी खबर मिली है की साहब ने व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया है। जिसमे जीपीएस कैमरा से फोटो खींच कर रोज 10.45 बजे तक डाल देना है नही तो उस दिन का वेतन रुक जायेगा। बहरहाल डीएम के इस काम से चर्चाओं का बाजार गर्म है और गरीब गुरवा जनता खूब खुश है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट