LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

संजय गांधी की पत्नी और बेटे के बाद अब इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे भी होंगे भाजपा में शामिल ! सोनिया-राहुल को सबसे बड़ा झटका

संजय गांधी की पत्नी और बेटे के बाद अब इंदिरा गांधी के तीसरे

DESK. कांग्रेस नेता और म्ध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ को गांधी परिवार को काफी कहा जाता है. करीबी ही नहीं बल्कि कमलनाथ को 'इंदिरा गांधी' का तीसरा बेटा तक कहा जाता है. कमलनाथ के इंदिरा गांधी के तीसरा बेटा होने की कहानी भी बड़ी रोचक है. यह सब उसी मध्य प्रदेश में हुआ था जहाँ के कमलनाथ हैं. कहा जाता है कि जब इंदिरा गांधी जीवित थी उस समय छिंदवाड़ा में आयोजित एक चुनावी सभा में कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा कहा था. कमलनाथ की पहचान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी के भी काफी करीबी की रही. लेकिन अब वही कमलनाथ कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं. 

1980 में  इंदिरा की घोषणा : 13 दिसंबर 1980 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चुनावी सभा के दौरान मंच सजा हुआ था। इस दौरान केंद्र में जनता पार्टी सत्ता में थी और कांग्रेस पार्टी फिर से खड़ी होने की कोशिश में थी। सभा के दौरान कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी युवा उद्यमी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस नेता नहीं हैं, राजीव गांधी और संजय गांधी के बाद मेरे तीसरे बेटे हैं।उस दौरान पहली बार कमलनाथ चुनाव लड़ रहे थे। इंदिरा गांधी उनके लिए प्रचार करने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंची थीं। कमलनाथ उसके बाद छिंदवाड़ा से पहली बार सांसद बने, तबसे लगातार 2018 तक नौवीं बार छिंदवाड़ा से ही सांसद बनते रहे। जब तक इंदिरा गांधी जीवित रहीं, उन्हें 'मां' ही कहते रहे। हालांकि अब उनके राहुल गांधी और सोनिया गांधी से रिश्ते मधुर नहीं रहने की बातें कही जा रही हैं. 

19 फरवरी का दिन अहम : मध्य प्रदेश राजनीति गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कमलनाथ बीजेपी में जा सकते हैं. शनिवार को कमलनाथ दिल्ली गए. अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कमलनाथ बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. बता दें कि कमलनाथ 5 दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर थे, जिसे रद्द कर अचानक दिल्ली दौरा तय हो गया. उनके 19 फरवरी को भाजपा का दामन थमने की उम्मीद है. इसके पहले कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हेंडल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया. इससे यह संकेत मिलने लगे हैं कि वे अब जल्द ही कांग्रेस छोड़ने की अधिकारिक घोषणा करेंगे. 

भाजपा ने दिए संकेत : कुछ दिन पूर्व कमलनाथ से जब यह सवाल पूछा गया था क्या वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं? इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वे कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. इस बीच शनिवार को जब फिर से दिल्ली में यही सवाल उनसे किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा तो वे सबसे पहले मीडिया को इसकी जानकारी देंगे. वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को सदन में चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि कमल से प्यार का इजहार किया जाता है और कमलनाथ यहां बैठे हैं. ऐसे में कमलनाथ को लेकर बीजेपी के नेता भी नजदीकी बढ़ाने के संकेत दे रहे हैं. 

NSIT
Nsmch

सबसे बड़ा झटका : इंदिरा गांधी के दूसरे बेटे संजय गांधी की पत्नी और बेटे पहले ही भाजपा में आ चुके हैं. मेनका गांधी और वरुण गांधी दोनों ही लोकसभा सांसद हैं. अब कमलनाथ जो इंदिरा के तीसरे बेटे के तौर पर पहचान बनाए रखे उनके भी भाजपा में आने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के लिए यह सबसे बड़ा झटका होगा.