LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शादी से इनकार करने के बाद लड़की के परिजनों ने होनेवाले दामाद के ज्वेलरी दुकान में जमकर किया हंगामा, हिरासत में लड़का को लिया पुलिस

शादी से इनकार करने के बाद लड़की के परिजनों ने होनेवाले दामाद

GAYA : गया शहर के रमना रोड़ में शादी करने से इनकार करने पर लड़की के परिजनों ने लड़का के ज्वेलर्स दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बात जब ज्यादा बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों ने डायल 112 को फोन कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़का बिट्टू कुमार को हिरासत में लेकर थाना चली गई। 

दरअसल लड़की के परिजन सिरदला के रहने वाले हैं जो अपने बेटी का शादी रमना रोड के रहने वाले बिट्टू कुमार से तय किए थे। लेन-देन और शादी की तिथि भी तय हो गई थी। यहां तक गया के एक निजी होटल में लड़का-लड़की की रिंग सेरेमनी भी हो गयी थी। 

लड़की के भाई रवि वर्मा ने बताया कि उसने अपने बहन की शादी बिट्टू कुमार से तय की थी। लड़का बिट्टू कुमार के पिता नहीं है। शादी के पूर्व की सारी रस्में पूरा होने के बाद लड़का अचानक से शादी करने से इनकार कर रहा है। इस पर जब हम लोग सिरदला से गया पहुंचे तो वह बहन को नाबालिग बताने लगा और यह भी कहने लगा कि वह मुझे पसंद नहीं है।

इस पर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। लड़की के भाई रवि वर्मा ने आरोप लगाया कि लड़का बिट्टू कुमार ने उसके पिता को थप्पड़ मारा है। इस पर बात और भी बिगड़ गई। इस बीच किसी में डायल 112 को फोन कर दिया। पुलिस मौके पहुंची और उसे हिरासत में लेकर चली गई। 

NSIT
Nsmch

लड़की के भाई रवि वर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के तय होने के बाद जमीन खरीदने के नाम पर हम लोगों से लड़का बिट्टू कुमार ने 4 लाख रुपये भी लिए थे जिसे वह अब लौटाने को राजी नहीं है। इधर, कोतवाली थानाध्यक्ष बबन बैठा का कहना है कि दोनों पक्ष को बुलाया गया है। पहले दोनों को समझाया जाएगा। बात नहीं बनी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।.