LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

पटना के बाद भभुआ बना दूसरा सबसे पहला स्मार्ट मीटर लगाने वाला शहर, 95 फीसदी काम हुआ पूरा, डीएम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सम्मानित

पटना के बाद भभुआ बना दूसरा सबसे पहला स्मार्ट मीटर लगाने वाला

KAIMUR : जिले में नगर परिषद भभुआ के अंतर्गत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के कार्य को 95% लगभग पूर्ण कर लिया गया है। टारगेटेड कंज्यूमर की संख्या 12000 के विरुद्ध 11624 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मीटर लगाने वाले एजेंसी EESL एंड कार्य करने वाली एजेंसी EDF एवं फील्ड पार्टनर TechMate द्वारा इस कार्य को सैचुरेट कर लिया गया है। सिचुएशन प्रोग्राम का आयोजन में जिलाधिकारी, एडीएम, विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कैमूर जिले के अंतर्गत सभी बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं EDF कंपनी से जोनल मैनेजर ओमकारनाथ तिवारी भौजूद थे। 

विदित हो की साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगने वाले शहर में पटना को छोड़कर भभुआ नगर परिषद दूसरा सबसे पहले स्मार्ट मीटर का कार्य सैचुरेशन करने वाला शहर बन गया है। भभुआ नगर परिषद विद्युत विभाग अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा-भभुआ शहरी, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ के अंतर्गत आता है।

Goal 2026

जिलाधिकारी के द्वारा भभुआ नगर परिषद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापन के कार्य को लगभग पूर्ण किए जाने के उपलक्ष में विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ को सम्मानित किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता, कैमूर के द्वारा बताया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें मार्केट क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा की जिस तरह से तीव्र गति से भभुआ शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाया गया। इस गति को कैमूर जिला के देहाती क्षेत्र के उपभोक्ताओं के परिसर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के कार्य को पूर्ण कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया तथा स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदा को गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। 

NSIT
Nsmch

स्मार्ट मीटर-प्रीपेड मीटर से होने वाले फायदे सहायक विद्युत अभियंता, भभुआ शहरी के द्वारा बतलाया गया है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहली बार मीटर रिचार्ज हेतु मैसेज प्राप्त होने के बाद 2 दिन का समय दिया जाता है। बैलेंस शून्य अथवा नेगेटिव होने पर उपभोक्ता को एसएमएस एवं कॉल के माध्यम से रिचार्ज हेतु सूचना दी जाती है। उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज नहीं करने पर वह दो दिन तक बिजली का उपयोग कर सकते हैं इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह 10:00 से 1:00 के बीच ही बिजली स्वतः काट दी जाती है साथ ही रिचार्ज होने के बाद बिजली स्वतः चालू हो जाती है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है। स्मार्ट मीटर एवं नॉर्मल मीटर का टैरिफ एक समान है एवं प्रीपेड उपभोक्ता को ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है। ₹ 2000 से अधिक के रिचार्ज करने पर 6.75% ब्याज दर प्राप्त होगा। इसी तरह 3 माह के खपत के बराबर रिचार्ज करने पर उपभोक्ता को 7% की दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह 6 माह के खपत के बराबर एक बार रिचार्ज करने पर 7.25 प्रतिशत के हिसाब से उपभोक्ता को ब्याज मिलेगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिल टूटी संबंधी समस्या खत्म हो जाएगा एवं विद्युत कार्यालय में जाकर विद्युत बिल जमा करने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगा।