LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

निकाह के बाद भाई बनकर आया प्रेमिका के ससुराल, सुहाग रात को पति की जगह खुद करने लगा रोमांस,ससुराल वालों रंगेहाथ पकड़ा तो ....

निकाह के बाद भाई बनकर आया प्रेमिका के ससुराल, सुहाग रात को प

प•चम्पारण - कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज है, लेकिन बेतिया से सामने आई घटना को देख कर यह तय कर पाना मुश्किल है कि इश्क में ऐसा कुछ करना जायज है या नाजायज. मोहब्बत में पड़े हुए लोग अपने प्यार को पाने के लिए तरह तरह के रास्ते अपनाते हैं लेकिन बेतिया के नौतन थाना के एक प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए  जो किया इसे कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता है. कहानी है बेतिया के  नौतन थाना क्षेत्र का. मोहतरमा का निकाह हुआ तो ससुराल पहुंची ,उनके साथ उनका कथित भाई भी था. सुहागरात को पति को कमरे में जाना था लेकिन कथित भाई ने जिद पकड़ ली उनको मोहतरमा के साथ हीं रहना है. ससुराल वालों को शक नहीं हुआ , उन्होंने भाई समझ कर विवाहिता के कमरे में भेज दिया. आपत्ति जनक स्थिति मे पहले ही रात ससुराल वालों ने आशिक के साथ मोहतरमा को पकड़ लिया तो  दुलहन के सुसराल में हड़कंप मच गया. सुहागरात मनाना था पति को मना लिया दुलहन के आशिक ने. फिर क्या था  अब ससुराल वाले दुलहन को घर में रखने से इंकार करने लगे तो पंचायत बुलाई गयी.

बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र मे शादी के बाद दुल्हन के संग विदाई में भाई बनकर आशिक को आना महंगा पड़ गया.ससुराल वालों ने आपत्तिजनक जनक स्थिति में दोनों को देख आशिक की पहले की तो जमकर धुनाई की फिर बाल मुंडवा दिये . घटना नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत के कुंजलहीं गांव का बताया गया है.कुंजलहीं गांव निवासी मुस्ताक का निकाह  दो दिन पहले तीस अक्टूबर को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमवा मंझार निवासी मंसूर की पुत्री के साथ तय थी.बारात तीस अक्टूबर को पहुंची और निकाह हो गया. विदाई हुई ,तो  शादी में आये दुल्हन के आशिक अंगूर हवारी  दुल्हन का भाई बनकर उसके ससुराल पहुंच गया. रात में वह अपने प्रेमिका के साथ सोने की जिद करने लगा. ससुराल वाले दुल्हन का भाई समझ दुल्हन के साथ भेज दिया.जहां रात में आपत्ति जनक स्थिति में ससुराल वाले दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. ससुराल वालों ने आशिक का बाल मुंडवा कर उसकी धुनाई की तब सारी बाते खुल कर सामने आ गई.

 विवाहिता ने इस निकाह से नाराजगी जताते हुए अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया. बुधवार को खड्डा पंचायत के सरपंच कन्हैया चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार, समाजसेवी दीपक दुबे,राजन दुबे, लालबहादुर चौधरी,वार्ड रत्नेश चौधरी आदि दर्जनों पंचों के उपस्थिति में दुल्हा और दुल्हन पक्ष के परिजनों सहित दुल्हा- दुल्हन से बात कर मामले का निराकरण कर दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ मायके भेज दिया गया.