LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बाबा केदारनाथ के बाद खुले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, 12 मई को खुलेगा भगवान बद्रीनाथ का द्वार

बाबा केदारनाथ के बाद खुले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, 12

उत्तरकाशी :  सनातन धर्म में  चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है. प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे पूरे विधि विधानपूर्वक की ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष के साथ खोल दिए गए. केदारनाथ में मौसम भी साफ है. इसके बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए. कपाट खुलने के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मौजूद रहे. इससे पहले मां यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची, जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां कपाट खुलने के इंतजार में थे.

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट भी वैदिक मंत्रोचारण के साथ खोल दिए गए. जिस दौरान खासी संख्या मे श्रद्धालु यहां कपाट खुलने के इंतजार में थे. गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खोल दिए गए. जबकि बद्रीनाथ  के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे. 

Diarch GO

इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे.

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत गुरुवार शाम को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विभिन्न पड़ावों गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंची थी.

6 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा हुई थी. भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूति 9 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंची थी. 10 मई को ठीक प्रात:7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिये गए.

NSIT
Nsmch