LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

आपसी झगड़े के बाद घर में घुसकर बदमाशों ने युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

आपसी झगड़े के बाद घर में घुसकर बदमाशों ने युवक के सिर में मा

JAMUI : खैरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव  में आज सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमे एक व्यक्ति कुंदन राम गंभीर रूप से घायल है। दरअसल शनिवार की देर रात कोल्हुआ बालू स्टॉक पर हुए विवाद के बाद इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कF स्वर्गीय नारायण राम के पुत्र कुंदन राम को ताबड़तोड़ दो गोली मारी गई है। एक गोली कंधे पर लगी है वही दूसरी गोली सिर में लगी है।  घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। फिर स्वजनों के सहयोग से 112 की पुलिस द्वारा घायल कुंदन राम को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गोली अंदर फंसे होने और मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। 

घायल कुंदन राम की पत्नी अंजली कुमारी ने बताया कि देर रात किसी बात को लेकर उनके पति कुंदन राम और अशोक राम व नरेश राम के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के कारण रविवार की सुबह अशोक राम, नरेश राम, ललन राम, दिवाकर राम और प्रदीप राम उनके पति कुंदन राम को ढूंढते हुए घर में घुस गया और गाली- गलौज करने लगा लेकिन उस वक्त उनके पति कुंदन राम बालू स्टॉक पर थे। फिर ये सभी लोग दुबारा सुबह लगभग 8 बजे हमारे घर आए और मेरे पति पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद मेरे पति गंभीर रुप से जख्मी हो गए। 

इधर सूचना के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन, खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां स्वजन से घटना की विस्तार से जानकारी ली। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। खबर लिखने तक पीड़ित युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट