LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

आपसी विवाद के बाद पति ने जहर खाकर दी जान, सुहाग छीनने के बाद आठ माह की गर्भवती पत्नी ने छत से कूद की आत्महत्या

आपसी विवाद के बाद पति ने जहर खाकर दी जान, सुहाग छीनने के बाद

CHATRA : झारखंड के चतरा शहर से एक दंपती के दर्दनाक मौत की खबर सामने आयी है। यहां आपसी झगड़ के बाद पहले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस हादसे से परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए थे कि मृतक की गर्भवती पत्नी ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृत दंपती का का नाम कुलदीप सिंह और रश्मि कुमारी बताया गया है। 

यह दर्दनाक घटना चतरा शहर के नगवां मुहल्ले का है। बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसके बाद गुरूवार की देर रात पति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गयी. इसके बाद उसकी पत्नी ने शुक्रवार की सुबह छत से छलांग लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

Diarch GO

घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गयी. लोगो ने बताया कि विवाद के बाद कुलदीप ने जहर का सेवन कर लिया था. जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद रश्मि कुमारी ने भी छत से छलांग लगा ली। जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है


बिहार के औरंगाबाद की रहनेवाली थी विवाहिता

मृतक कुलदीप सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा का रहने वाला था. वहीं पत्नी औरंगाबाद जिले के नवी नगर की रहने वाली थी. दोनों की शादी एक साल पूर्व हुई थी। कुलदीप रिटायर्ड फौजी सह मंडलकारा चतरा के कक्षपाल अनूप नारायण सिंह के छोटा बेटा थी वहीं, उसकी पत्नी रश्मि कुमारी आठ माह की गर्भवती थी. 

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना पाकरचतरा थाना प्रभारीविपिन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया।