LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

पति से फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, तीन बच्चों के साथ पोखर में कूदकर की ख़ुदकुशी

पति से फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, तीन बच

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक नव विवाहिता ने अपने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली है। घटना बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी संजीव शाह की पत्नी मंजू देवी एवं पुत्र आर्यन, सुशांत एवं हिमांशु के रूप में की गई है।

बता दे की मृतिका के पति लुधियाना में रहकर मजदूरी का काम करता है। फोन पर हुए विवाद को लेकर मृतिका ने पहले अपने घर में आग लगाया। इसके बाद तीनों बच्चे के साथ पास के पोखर में जाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।

मृतिका के पिता ठगा साह ने बताया की बीती देर रात गांव के लोगो से सूचना मिली। जिसके बाद यहां आने पर कुछ पता नहीं चला। फिर आज सुबह उसकी लाश पास के पोखर में देखा गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट