LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

61 दिन बाद आज से शुरु होंगे मांगलिक कार्य, इस दिन से गूंजेगी शहनाई, जानें शादी के लिए जुलाई माह में हैं कितने शुभ मुहूर्त

61 दिन बाद आज से शुरु होंगे मांगलिक कार्य, इस दिन से गूंजेगी

PATNA: 61 दिन बाद आज से मांगलिक कार्य शुरु होने जा रहे हैं। आम तौर पर मई और जून में शादियों का सीजन रहता था। इन दोनों माह में खूब शादियां होती थी, लेकिन इस साल शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह के मुहूर्त नहीं थे। वहीं अब 61 दिन बाद शुक्र के उदय होने के कारण के कारण एक भी आज से मांगलिक कार्य शुरु होंगे। जुलाई माह में विवाह के 6 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद एक बार फिर लंबे समय के लिए शादी के शहनाई बंद हो जाएंगी। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह के मुहूर्त के लिए गुरु, शुक्र और सूर्य का उदय रहना जरूरी माना जाता है। इस वर्ष 29 अप्रैल को शुक्र और 6 मई का गुरु अस्त हो गए थे जिसके कारण मई और जून में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं थे। वहीं आषाढ़ कृष्ण सप्तमी तिथि, 29 जून को सायं 7:52 बजे शुक्र पश्चिम दिशा में मिथुन राशि में उदय होंगे। शुक्र उदय होने के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार मांगलिक कार्यों के लिए नौ ग्रहों में गुरु और शुक्र का उदय अनिवार्य माना गया है। गुरु और शुक्र के उदय होने पर हर तरह के शुभ मुहूर्त बनते हैं। साथ ही, यदि रवि और गुरु का संयोग हो तो यह अधिक शुभ फलदायी होता है।

वहीं अब गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और विवाह आदि मांगलिक कार्य संपादित होंगे। 29 जून को शुक्र के उदय होने के बाद जुलाई माह में मांगलिक कार्य के मुहूर्त बन रहे हैं। जुलाई माह में 7, 9, 11, 12, 13 और 15 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। 17 जुलाई को हरिशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाने के कारण पुन: विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

चार महीनों के बाद हरिप्रबोधनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह के बाद पुन: मांगलिक कार्य आरंभ होंगे। हरि प्रबोधनी एकादशी 11 नवंबर है। उसके बाद नवंबर में 17, 18, 22, 23, 24, 25 एवं 26 तारीख को विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 9, 10,13 और 14 तारीख को विवाह के मुहूर्त है। दिसंबर में सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास प्रारंभ हो जाएगा। तब 14 जनवरी तक शुभ कार्य नहीं होंगे।

NSIT
Nsmch