LATEST NEWS

  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए
  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए

  • Bihar News: भागलपुर में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश
  • Bihar News: भागलपुर में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश

  • अनंत सिंह की विस सदस्यता पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- 'कार्रवाई जारी है, नोटिस तैयार किया जा रहा है'
  • अनंत सिंह की विस सदस्यता पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- 'कार्रवाई जारी है, नोटिस तैयार

  • गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू: सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट से बिहार का सफर होगा आसान
  • गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू: सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, इंडिगो की

  • Anant Singh Exit Puts Mokama Bhumihar Vote Bank
  • Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन से मोकामा की सियासत में नया मोड़, भूमिहार वोट बैंक पर किसका

27 साल बाद अपना वादा पूरा करने वापस आ रहा है एक फौजी... सन्नी देओल के साथ हुए बॉर्डर 2 की हुई घोषणा

27 साल बाद अपना वादा पूरा करने वापस आ रहा है एक फौजी... सन्न

PATNA : 1997 में आई फिल्म बॉर्डर को युद्ध पर आधारित सबसे कामयाब फिल्म माना जाता है। जिसमें सन्नी देओल सहित सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना ने यादगार भूमिका निभाई थी। अब फिल्म के मेकर्स ने एक बार फिर वही करिश्मा दोहराने की तैयारी शुरू कर ली है।  पिछले कुछ दिनों से लगातार इस  बात की चर्चा हो रही थी कि बॉर्डर के निर्माता जेपी दत्ता फिल्म के सिक्वल पर काम कर रहे है। अब अधिकारिक रूप से बॉर्डर 2 की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में फिर से सन्नी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि बॉर्डर आज ही प्रदर्शित हुई थी।

एक फौजी आ रहा है 27 साल पुराना वादा पूरा करने

बॉर्डर 2 को लेकर सनी देओल ने अपडेट दिया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर, एक्टर ने एक वीडियो जारी कर ये घोषणा की. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ”एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के बाद, आ रहा है फिर से. भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर 2.” फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे. वहीं, इसका निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं।

'बॉर्डर' 1997 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

13 जून 1997 को रिलीज हुई जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, पूजा भट्ट, कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाका नजर आए थे. फिल्म के एक-एक डायलॉग्स लोगों के दिलों में बस गए थे और 'संदेशे आते हैं' तो आज भी पसंद किया जाता है।