LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

गांधी जयंती पर दिखी प्रशासन की बड़ी लापरवाही, बापू की प्रतिमा से गोल्डेन चश्मा हुआ गायब, शर्मिंदा हुए विधायक

गांधी जयंती पर दिखी प्रशासन की बड़ी लापरवाही, बापू की प्रतिम

JAHANABAD : पूरे देश के साथ ही जहानाबाद में भी 2 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। गांधी जयंती को लेकर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच एक घटना ने भले ही लोगों का ध्यान नहीं खींचा हो, लेकिन जहानाबाद की शान में धब्बा जरूर लगा दिया है। जहां बापू की मूर्ति पर सुबह से अधिकारियों और नेताओं का तांता लगा था। वहीं किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया कि गांधी जी का चश्मा ही गायब हो गया है। यहां तक कि उनकी प्रतिमा को ऐसे पेंट किया गया था कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने धोती भी नहीं पहनी है। माल्यार्पण के बाद जैसे ही माननीयों का इस पर ध्यान गया, हड़कंप मच गया।

दरअसल, गांधी जयंती पर शहर के पास  गांधी मैदान स्थित बापू की मूर्ति  पर सुबह से माल्यार्पण करने के लिए लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसमें प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई नेता और विधायक भी शामिल हैं।  लेकिन किसी ने इस बापू की प्रतिमा को ध्यान से देखना जरुरी नहीं समझा कि उनकी आंखो से गोल्ड चश्मा गायब है। साथ ही  से  बापू के धोती के साथ दिखने वाला बापू का चश्मा कब और कैसे  गायब हुआ

Diarch GO

विधायक हुए शर्मिंदा

मामले में जहानाबाद के स्थानीय विधायक सुदय यादव कहते हैं कि यह हमारे लिए शर्म की बात है। विधायक ने कहा कि गांधी की धोती, लंगोटी, चश्मा और छड़ी हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सब को यह प्रण लेना चाहिए कि हम इनकी चीजों की सुरक्षा करेंगे।