LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

रिल्स के चक्कर पुलिस की छवि खराब करनेवाले युवकों पर हुई कार्रवाई, किए गए गिरफ्तार

रिल्स के चक्कर पुलिस की छवि खराब करनेवाले युवकों पर हुई कार्

ARARIA : अररिया पुलिस ने रिल्स बनाकर जिला पुलिस की छवि को धूमिल करने के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी बौसी थाना क्षेत्र के डोरियारी वार्ड संख्या सात से की। दोनों युवक डोरियारी गांव के ही वार्ड संख्या सात के रहने वाले हैं।गिरफ्तार युवकों में 20 वर्षीय अमर कुमार सिंह पिता -विजय सिंह और 28 वर्षीय रवि कुमार सिंह पिता -दीपक सिंह हैं।इस बात की जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम ने दी।

डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम ने बताया कि अररिया पुलिस के लोगो लगा सरकारी वाहन का दुरुपयोग करते हुए दोनों युवकों के द्वारा भोजपुरी गाने पर रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डाला गया था। जिससे अररिया जिला पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी।मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी अमित रंजन के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया।जिसमे तकनीकी शाखा एवं डीआईयू टीम,आरएस थाना और बौसी थाना को शामिल किया गया।

कुछ ही घंटों में दोनों युवकों के शिनाख्त के बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल से रील बनाया गया था,वह मोबाइल और बनाया गया वीडियो भी जब्त किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस पुलिस की गाड़ी में बैठकर उन्होंने वीडियो बनाया था, उसके ड्राइवर के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

छापेमारी टीम में डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम के अलावे डीआईयू प्रभारी अजीत चौधरी,आरएस थानाध्यक्ष राकेश कुमार,बौंसी थाना के एएसआई मृत्युंजय सिंह और डीआईयू की टीम शामिल थी।

NSIT
Nsmch

REPORT - RAKESH KUMAR BHAGAT