LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

सिवान में शिक्षा विभाग के एसीएस एस.सिद्धार्थ ने 3 स्कूलों का किया निरीक्षण, गायब शिक्षकों और जांचकर्ताओं को जारी किया शो कॉज नोटिस

सिवान में शिक्षा विभाग के एसीएस एस.सिद्धार्थ ने 3 स्कूलों का

SIWAN : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ गुरुवार को सीवान पहुंचे। जहाँ उन्होंने 3 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने   कई बच्चों से बातचीत की और साथ ही वे मध्य विद्यालय के मिड डे मील भी खाया। खाना खाने पश्चात उन्होंने अपना प्लेट भी साफ किए। वहीँ एस सिद्धार्थ ने निरीक्षण के तुरंत ही अधिकारियों से मुलाकात की और सड़क के किनारे एक दुकान पर चाय भी पी।

हालाँकि इस दौरान कई शिक्षकों पर कार्रवाई की गाज भी गिरी है।  उ० म० वि०, माघर में जाँच के क्रम में कुल 10 शिक्षक उपस्थित पाये गये। लेकिन अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण के दरम्यान 4 शिक्षक रूबी कुमारी, प्रखण्ड शिक्षिका कृष्ण मोहन कुमार, प्रखण्ड शिक्षक संतोष कुमार पासवान, प्रखण्ड शिक्षक एवं लाल बाबू सिंह, शारीरिक शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। वहीँ जाँच के क्रम में विद्यालय में छात्र/छात्राओं को पेड़ के नीचे बैठा पाया गया जो विभागीय नियम के विपरीत है। 

निरीक्षण के दरम्यान वर्ग कक्ष में पाया गया कि ब्लैक बोर्ड का कालीकरण नहीं कराया गया था और ना ही डस्टर एवं चौक रखा गया था। वर्ग कमरों में गंदगी पायी गयी। भाग्य नारायण सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा गया जो उनकी घोर लापरवाही को दर्शाता है। वहीँ उच्च विद्यालय, माघर में जाँच के क्रम में कुल 22 शिक्षक में से 20 शिक्षक उपस्थित पाये गये। कुमारी रंजना, शिक्षिका, विशेषावकाश में तथा बसंत कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष, रुग्नावकाश में पाये गये। 

उक्त तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, निरीक्षण के दरम्यान विद्यालय से अनुपस्थित पाये गए शिक्षक, पूर्व तथा वर्तमान में प्रतिनियुक्त जाँचकर्ता एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, भगवानपुर हाट 24 घण्टें के अन्दर अपना-अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। 

NSIT
Nsmch