LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

जन्माष्टमी के मेले में गए युवक की पीट-पीटकर की हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा था विवाद

जन्माष्टमी के मेले में गए युवक की पीट-पीटकर की हत्या, प्रेम

SITMADHI : सीतामढ़ी में जन्माष्टमी का मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की है। मृत युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह वार्ड एक निवासी वीरेंद्र साह के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार देर रात सुमित जन्माष्टमी का मेला देखने गया था। हालांकि, देर रात तक नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूढने लगे। करीब दो बजे तक उसके नहीं लौटने पर बड़ा भाई अमित उसे खोजने निकला था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग उसके भाई को बांधकर पीट रहे थे। उसने अपराधियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद वह स्थानीय बथनाहा थाना पुलिस को सूचना दी। 

मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया की मृतक सुमित का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायती के दौरान लड़की के परिजनों ने सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

फिलहाल, सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

NSIT
Nsmch