LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

चोरी की नीयत से दुकान में घुसे युवक की हुई मौत, सुबह-सुबह दुकान खोलते ही मचा हड़कंप

चोरी की नीयत से दुकान में घुसे युवक की हुई मौत, सुबह-सुबह दु

NAWADA : नवादा से दर्दनाक खबर सामने निकलकर आ रही है जहां तीन बेटी के पिता की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। बता दे कि या पूरा मामला सिरदला के समीप स्टेट हाईवे 70 के किनारे लोहे की दुकान से एक युवक का शव बरामद किया गया। शव के पास एक मोबाइल बरामद किया गया है। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के सहरसा गांव निवासी अजय गुप्ता के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी की नीयत से दुकान में घुस रहा था।उसके बेटा अमन गुप्ता ने बताया कि पिता अजय ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण किया करता था।

दुकान नवाबगंज के अखिलेश यादव की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार प्रत्येक दिन तरह  वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे।अगले दिन सुबह दुकानदार ने दुकान खोला तो देखा कि अंदर एक शव पड़ा है। यह खबर फैलते ही लोगों की भीड़ वहां जुट गई। जांच पड़ताल में पाया गया गया कि दुकान के पिछले दीवार के पास छत का करकट उजड़ा हुआ है।दुकानदार की सूचना  पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। 

थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया चोरी की नीयत से युवक दुकान में घुसने के क्रम में सिर के भार गिर गया। जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक लाश की पहचान करने में काफी मुश्किल हुई है। शव के साथ एक मोबाइल बरामद हुआ है।

लोहे की दुकान में कुछ वर्ष पहले भी चोरी के लिए पिछले दीवार के समीप के दीवार के समीप करकट उखाड़ कर दुकान में रखे गए नगद राशि व सामानों की चोरी कर ली गई थी। 

NSIT
Nsmch