LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

26 साल से लापता युवक अपने पड़ोस के घर में मिला, परिजन भी मान चुके थे मृत, बताया क्या हुआ था उसके साथ

26 साल से लापता युवक अपने पड़ोस के घर में मिला, परिजन भी मान

DESK : 1998 में लापता युवक, जिसे उसके परिजन और पुलिस भी मरा हुआ मान चुकी थी। वह 26 साल बाद अचानक जिंदा मिल गया, वह भी अपने पड़ोस के घर में। यह हैरान करनेवाला मामला अल्जिरिया का है। जहां अल्जीरिया के न्याय मंत्रालय ने 15 मई को युवक के मिलने की जानकारी दी थी।युवक की पहचान उमर बी के रूप में की गई है। इस दौरान युवक ने बताया कि क्यों पड़ोस में रहने के बाद भी वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर सका।

गृह युद्ध के दौरान हो गया था लापता

1998 में अल्जीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के दौरान 19 साल की उम्र में गायब हो गया था। परिवार ने उस वक्त उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने ये मान लिया था कि युवक का अपहरण कर लिया गया है या उसकी मौत हो चुकी है।

Diarch GO

26 साल बाद मिला भाई से

हालांकि उमर के भाई ने सोशल मीडिया पर उसकी खोज जारी रखी और लगातार कोशिशों के बाद एक दिन अचानक युवक ‘जेल्फा’ शहर में लगभग 200 मीटर दूर सुनसान इलाके में मिला। अब 45 साल के हो चुके उमर ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे इतने सालों तक बंधक बनाकर रखा गया था।

पड़ोसी ने किया था सम्मोहित

मंत्रालय ने बताया कि 61 साल के आरोपी पड़ोसी ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया में उमर ने बताया कि बंधक बनाने वाले पड़ोसी परिवार ने उसे हिप्नोटाइज कर दिया था। इसलिए 26 साल तक वह पड़ोस के घर में रहने के बाद भी मदद के लिए आवाज नहीं लगा सका।

NSIT
Nsmch

सरकार ने बताया ‘जघन्य अपराध’

न्याय मंत्रालय ने इसे ‘जघन्य अपराध’ माना है और युवक को डॉक्टरों की उचित देखभाल में रखा गया है। उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।