LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

जमुई सिविल कोर्ट में प्रोबेशन एक्ट 1958 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, डिस्ट्रिक्ट जज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की अध्यक्षता

जमुई सिविल कोर्ट में प्रोबेशन एक्ट 1958 के सफल क्रियान्वयन क

JAMUI : बिहार राज्य में प्रोबेशन एक्ट 1958 एवं प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स रूल्स 1959 के विविध प्रावधानों के सफल क्रियान्वयन एवं जन साधारण के मध्य प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन आज जमुई सिविल कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। 

सर्वप्रथम प्रधान प्रोबेशन अधिकारी मार्केंडेय रॉय ने डिस्ट्रिक्ट जज धर्मेंद्र कुमार सिंह को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट जज धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट विकास कुमार एवं एडीएम रामदुलार राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। जिसके बाद इस कार्यक्रम में प्रोबेशन सेवा से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। 

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कार्यशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रोबेशन एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की यह एक्ट पूरे देश में सर्वप्रथम बिहार राज्य में लागू किया गया है। इस एक्ट का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की परिवीक्षा पद्धति जिसमे अपराधी जेल नही जाता है परंतु एक विशेष अधिकारी के सम्मुख नियत अवधि तक नियमित रूप से उपस्थित होता है। 

इस एक्ट के तहत वैसे अपराधी आते है जो छोटे मोटे अपराध कारित किए हो जो लघु दंड के श्रेणी में हो एवं प्रथम बार अपराध किया गया हो। उक्त बातों को बताते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपनी वाणी को विराम दिया। जिसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा सभी आगंतुक न्यायिक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए की गई। मौके पर सत्यनारायण, पवन कुमार, राजीव रंजन, अमरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट