LATEST NEWS

  • Motihari EOU Raids
  • Bihar EOU Raid: बिहार में अहले सुबह EOU की रेड, BJP नेता के ठिकानों ताबड़तोड़ छापेमारी से

  • Patna Crime
  • Patna Crime News:पटना के VIP इलाके में चेन स्नैचिंग, सामान खरीदने निकली महिला को बनाया निशाना

  • Patna Traffic Diversions
  • Patna Traffic Update: पटना में मतगणना को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, गोलघर-बांकीपुर समेत इन मार्गों पर रोक

  •  Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी गुत्थी
  • Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी

  • MLC Election Results 2026
  • MLC Election Results 2026: बिहार- यूपी समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की मतगणना जारी, 28 सीटों के

महिला के श्राद्ध पर नाच गाने के कार्यक्रम में डांसर का कपड़ा खींचने लगा गांव का दबंग, विरोध करने पर चलाई गोली, दो घायल

 महिला के श्राद्ध पर नाच गाने के कार्यक्रम में डांसर का कपड़

SAMASTIPUR : सौ साल जिंदगी जीने के बाद एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उनके श्राद्ध कार्यक्रम में बार डांसरों का कार्यक्रम आयोजित कर दिया। जहां मस्ती में झूम रहे  लोगों डांसरों के कपड़े खींचने शुरू कर दिए। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। बतया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान यहां डांस देखने पहुंचे दो लोगों को गोली लग गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। जख्मी गांव के ही रविंद्र राय और सूरज कुमार हैं। दोनों को बाएं पैर में गोली लगी है। फिलहाल, दोनों घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। 

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी उत्तरी गांव की है। जख्मी रविंद्र के भाई धर्मेंद्र राय ने बताया कि गांव के स्वर्गीय सिया राय की 100 वर्षीय पत्नी छोहिया देवी का 6 जून को निधन हुआ था। छोहिया देवी की दो बेटियां है। मृतका के दामाद रामबाबू चौधरी और सतीश राय ने गांव में बड़े स्तर पर श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान ही दुगोला (नाच) कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें हाजीपुर और धमौन से कलाकारों को बुलाया गया था। कलाकारों में एक लड़की डांसर भी थी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान रात करीब 2:00 बजे गांव का ही गांव के बजरंगी के राय के परिवार का पांचो राय कार्यक्रम में पहुंचा। डांसर का कपड़ा खींचने लगा। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद डायल-112 की पुलिस को सूचना दी गई।

 टीम मौके पर पहुंची तो पाचो राय वहां से चुपचाप फरार हो गया, लेकिन पुलिस के जाते ही करीब एक घंटा बाद वो अपने 8- 10 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जब ग्रामीण जुटने लगे तो सभी भाग गए।

NSIT
Nsmch

मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान नाच-गान का आयोजन किया गया था। पुलिस से इसके लिए स्वीकृति नहीं ली गई थी। इस दौरान डांसर से आपत्तिजनक व्यवहार करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो एक युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।