LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

नवगछिया में हुई अनोखी शादी, पुलिस वाले बने बाराती थाने में प्रेमी जोड़े ने लिया सात फेरा

नवगछिया में हुई अनोखी शादी, पुलिस वाले बने बाराती थाने में प

NAVGACHIA: नवगछिया पुलिस जिला के महिला थाना का माहौल शुक्रवार को अचानक उस समय गुलजार हो गया, जब बिना बैंड बाजा, बारात और किसी तामझाम के शादी के कपड़े में प्रेमी जोड़ा शादी करने थाना पहुंच गए। जहां पुलिस वालों ने दोनों प्रेमी जोड़ों की शादी कराई। थाने में दो सालों के बाद एक कपल का प्रेम कहानी अपने अंजाम पर पहुंचा। घरवालों की ना-नुकुर के बीच पुलिस ने उनकी शादी महिला थाने में कराई। थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी इस विवाह के साक्षी बने और दोनों प्रेमी जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई।

थाने में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां पुलिस वाले ही बाराती बने और पति-पत्नी पर फूल बरसाए। थाना प्रभारी ने वर-वधू के सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वधू अपने पति के साथ उसके घर रवाना हो गई। थाने में हुई शादी की चर्चा जिले में चारों ओर हो रही है। 

Diarch GO

बताया जा रहा है कि नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक की रहने वाली मुस्कान कुमारी और खरीक थाना क्षेत्र के हीं गणेशपुर के रहने वाले मनीष कुमार का पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है था, जिसकी जानकारी लड़के के परिवार वाले को गई और फिर लड़के के परिवार वाले इससे नाराज हो गए। जिसके बाद लड़का और लड़की शादी करने की बात पर अड़ गए। लड़के के परिवार वाले के शादी से इंकार करने के बाद लड़की ने महिला थाने में आवेदन दिया जिस पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने दोनों पक्षों में समझौता कराया और शुक्रवार को महिला थाना के परिसर में मनीष और मुस्कान की शादी हिंदू रितिरिवाज से करवा दी।

वहीं दूल्हा ने कहा की गांव में ही पहली बार मुलाकात हुई थी। पहले तेतरी मंदिर में शादी की और आज थाना में शादी हुई। लड़की ने थाना में आवेदन दी थी। जिसके बाद परिवार वाले राजी हुए। दुल्हन मुस्कान कुमारी ने कहा कि गांव में ही लड़के से मुलाकात हुई थी। 2 साल से हम दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बातचीत करते करते प्रेम हो गए। लड़के के परिवार वाले तैयार नहीं थे। अब राजी हो गए तो शादी हो गई। अब शादी से हम बहुत खुश है और अब साथ में अच्छे से जिंदगी जीएंगे।

NSIT
Nsmch