LATEST NEWS

  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे

  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट
  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने में दूसरी बार हुई वारदात
  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने

  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे
  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी जिलों और प्रदूषण बोर्ड को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी

कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, समय रहते पहुंच गई मां

कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या की कोशि

KOTA : देश के सबसे बड़े कोचिंग हब के रूप में नाम कमा चुके राजस्थान के कोटा में छात्रों के सुसाइड के मामले थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। लगभग हर दो-तीन के अंदर किसी न किसी छात्र या छात्रा के आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। अब कोटा में एक और स्टूडेंट का सुसाइ़ड करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां पिछले दो साल से मेडिकल की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि समय रहते उसकी मां वहां पहुंच गई,  जिससे उसकी जान बच गई।

पहले नस काटी, फिर पंखे पर लगाया फंदा

मामला बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। यहां कोटा कुंन्हाडी थाना क्षेत्र लैंडमार्क सिटी  में रहनेवाली छात्रा ने पहले अपनी कलाई की नस काटी, इसके बाद भी उसका गुस्सा ठंडा नहीं तो पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि मां की सतर्कता से उसे बचा लिया गया. समय रहते छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका ट्रीटमेंट कराया गया।

शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट सुसाइड के मामले चिंताजनक है. 2024 के दो महीने भी नहीं हुए और पांच स्टूडेंट्स सुसाइड कर चुके हैं जबकि 6 स्टूडेंट्स सुसाइड करने की कोशिश कर चुके हैं. अब कोटा में एक और स्टूडेंट का सुसाइ़ड करने की कोशिश का मामला सामने आया है. छात्रा पिछले 2 साल से कोटा में नीट की तैयारी कर रही है।

दो दिन पहले मिलने आई मां से हुआ था झगड़ा

बताया गया कि 17 वर्षीय छात्रा पश्चिम बंगाल की रहने वाली 12वीं में पढ़ाई करती है और पिछले दो साल से कोटा के लैंडमार्ग पैराडाइज में रहकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट की तैयारी कर रही हैदो दिन पहले उसकी मां यहां आई थी. इस दौरान छात्रा ने किसी बात पर अपनी मां से कहासुनी हो गई थी, जब मां किसी काम से कुछ देर के लिए बाहर गई तो छात्रा ने गुस्से में आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया।

NSIT
Nsmch

समय रहते पहुंच गई मां

हालांकि छात्रा की मां तुरंत वापस लौट गई और बेटी के इस कदम का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने छात्रा को बचा लिया. इसी बीच कोचिंग की वेलफेयर सोसाइटी वहां पहुंची और मां और बेटी दोनों को अपने साथ ले गई. 

सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अभी देखने पर इसके पीछे मां-बेटी के बीच किसी बात पर विवाद लग रहा है, उसी से परेशान होकर छात्रा ने अपनी नस काट ली